भारत
शेख हसीना ने भारत को चिट्टागोंग, सिलहट बंदरगाहों का उपयोग करने की पेशकश की
jantaserishta.com
20 March 2023 12:35 PM IST

x
फाइल फोटो
ढाका (आईएएनएस)| व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत को पारस्परिक लाभ के लिए चिट्टागोंग और सिलहट बंदरगाहों का उपयोग करने की पेशकश की है।
गवनिर्ंग काउंसिल ऑफ इंडिया फाउंडेशन के सदस्य राम माधव ने रविवार को जब उनसे उनके आधिकारिक आवास गणभवन में मुलाकात की तो उन्होंने कहा, "अगर भारत चाहे तो हमारे चिट्टागोंग और सिलहट बंदरगाहों का इस्तेमाल कर सकता है।"
बाद में मीडिया को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री के उप प्रेस सचिव केएम शखावत मून ने कहा कि हसीना ने उल्लेख किया कि क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ने से लोगों से लोगों के संपर्क बढ़ाने में मदद मिलेगी।
राम माधव ने हसीना के नेतृत्व में बांग्लादेश में सामाजिक-आर्थिक उन्नति की बहुत सराहना की और कहा, "बांग्लादेश और भारत के बीच पड़ोसी देशों के रूप में उत्कृष्ट मित्रता है और आशा है कि यह संबंध भविष्य में भी जारी रहेगा।"
Tagsबांग्लादेशभारतबंदरगाहप्रधानमंत्री शेख हसीनाशेख हसीनाBangladeshIndiaPortPrime Minister Sheikh HasinaSheikh Hasina
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





