भारत

उड़े होश! कार से 10 करोड़ की चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

jantaserishta.com
3 Aug 2024 5:33 PM IST
उड़े होश! कार से 10 करोड़ की चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
x
पुलिस वाहनों की तलाशी कर रही थी.
गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट से पुलिस ने एक कार से बड़ी मात्रा में चरस बरामद की है। बरामद चरस की कीमत 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को बलथरी चेकपोस्ट पर पुलिस वाहनों की तलाशी कर रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार से कुल 71 किलोग्राम चरस बरामद की गई।
बताया गया कि यह चरस 139 पॉकेट में रखी गई था जिसे कार में एक गुप्त तहखाना बनाकर छुपाई गई थी। गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इस सिलसिले में कार में सवार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान पूर्वी चंपारण जिले के पतौरा निवासी सुदीश कुमार और परसौनी क्षेत्र निवासी मंदीप कुमार के रूप में की गई है।
गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के दौरान यह जानकारी दी गई कि यह मादक पदार्थ नेपाल से दिल्ली ले जाया जा रहा था। स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जब्त की गई चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 8 से 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्करों के नेटवर्क में जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। उल्लेखनीय है कि यूपी-बिहार के बलथरी चेकपोस्ट से इससे पहले भी कई प्रकार के मादक पदार्थों को जब्त किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story