क्या तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है? इस राज्य में एक दिन में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 44 नए मामले

तिरुवनंतपुरम: केरल में कोरोना के नए व सबसे ज्यादा संक्रामक वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज का कहना है कि केरल में ओमिक्रॉन के 44 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना वायरस वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के कुल मामले 107 हो गए हैं। इस दौरान केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सभी को अतिरिक्त सतर्क रहना चाहिए क्योंकि इन नए मामलों से कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने की संभावना है। राज्य की राजधानी में पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि 107 में से 29 व्यक्ति संयुक्त अरब अमीरात से, 23 यूनाइटेड किंगडम से और अन्य विभिन्न देशों से आए थे। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक मामले एर्नाकुलम (37) से और उसके बाद तिरुवनंतपुरम जिले (26) में हैं। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति संक्रमण से उबर भी चुका है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





