भारत

हरियाणवी सिंगर की हत्या, शव हाईवे के पास दफन मिला

jantaserishta.com
24 May 2022 12:56 PM IST
हरियाणवी सिंगर की हत्या, शव हाईवे के पास दफन मिला
x

रोहतक: हरियाणवी सिंगर को म्यूजिक एल्बम की शूटिंग के लिए रोहतक ले जाकर उसकी हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया है. हत्यारों ने हरियाणवी सिंगर को दिल्ली से रोहतक ले जाकर हत्या की और उसके शव को दफना दिया.

मृतक संगीता उर्फ दिव्या इंदौरा 11 मई से अपने घर से लापता थी. उसके परिजनों ने 14 मई ने जाफरपुर कलां थाने में इसकी शिकायत दी थी. पुलिस ने जब संगीता के गायब होने के मामले की जांच शुरू की तो इस मामले का खुलासा हुआ.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिव्या इंदौरा अपने परिवार के साथ जाफरपुर कलां इलाके में रहती थी और हरियाणवी गायिका थी. परिजनों ने थाने में दी शिकायत में बताया कि वह 11 मई को अपने एक एल्बम की शूटिंग के लिए भिवानी जाने वाली थी. रवि और उसका दोस्त दिव्या को अपने साथ लेकर गए थे.
कई दिनों तक जब दिव्या के बारे में कोई सूचना नहीं मिली और उसका फोन लगातार बंद जा रहा था, तो 14 मई को उसके परिजनों ने जाफरपुर कलां थाने में उसके अपहरण की शिकायत दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो दिव्या का फोन शनिवार ऑन हुआ. फोन की लोकेशन के बाद पुलिस ने रवि नाम के युवक को हिरासत में लिया.
रवि ने पूछताछ में दिव्या की हत्या की बात कबूल कर ली. रोहित से मिली सूचना के बाद पुलिस ने माहम पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद माहम पुलिस को शनिवार को गांव भैरो भैणी के नजदीक फ्लाईओवर के पास एक शव बरामद किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेजा शव की पहचान की और परिजनों को सौंप दिया.
दिल्ली के जाफरपुर कलां थाना पुलिस को पूछताछ में पता चला है की रवि दिव्या का दोस्त था. उसने बताया है कि दिव्या उसे ब्लैकमेल कर रही थी, जिसके चलते उसने और उसके दोस्त अनिल ने मिलकर दिव्या की हत्या कर दी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story