भारत

खेल मंत्री पर रेप की कोशिश का आरोप, जांच जारी

jantaserishta.com
31 Dec 2022 3:25 PM IST
खेल मंत्री पर रेप की कोशिश का आरोप, जांच जारी
x

DEMO PIC 

मचा हड़कंप।
चंडीगढ़ (आईएएनएस)| चंडीगढ़ पुलिस ने शनिवार को कहा कि वह हरियाणा के पूर्व ओलंपियन व खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ एथलेटिक्स कोच द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के प्रयास के आरोपों की जांच कर रही है। भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह ने आरोपों को राजनीति से प्रेरित कहकर खारिज कर दिया है। 2016 रियो ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाली इस महिला की सितंबर में खेल विभाग में जूनियर कोच के तौर पर भर्ती हुई थी।
अपनी शिकायत में उसने कहा कि संदीप सिंह ने इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर उसको संदेश भेजे।
उसने आरोप लगाया कि 1 जुलाई को उन्होंने स्नैपचैट कॉल किया और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए मुझे सेक्टर 7, चंडीगढ़ में अपने आवास पर आने के लिए कहा। लगभग 6.50 बजे उन्होंने मुझे अपने कार्यालय में बुलाया और मेरे साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान मेरी टी-शर्ट फट गई। किसी तरह मैं उनके चंगुल से छूटकर बाहर गई।
चंडीगढ़ पुलिस के प्रवक्ता राम गोपाल ने कहा, 'हमें शिकायत मिल गई है और इसे सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन भेज दिया गया है।'
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारी टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story