भारत
पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार, 4 बुलेटप्रूफ जैकेट मिले
jantaserishta.com
18 May 2023 5:27 PM IST

x
लॉरेंस बिश्नोई (फाइल फोटो)
बड़ा एक्शन.
चंडीगढ़ (आईएएनएस)| हरियाणा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चार बुलेटप्रूफ जैकेट, हेलमेट, एक देसी पिस्तौल और 16 कारतूस बरामद किए हैं। चारों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, बाधड़ा में बस स्टैंड पर एक पुलिस दल तैनात किया गया था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि अवैध हथियारों के साथ चार लोग एक कार में घूम रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की पहचान अंकित, अजय, आशुराज और रविंद्र के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच के दौरान आरोपी अंकित ने बताया कि उसकी जेल में गैंगस्टर नरेश सेठी के भतीजे अक्षय से मुलाकात हुई थी। अक्षय और सेठी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं।
Tagsहरियाणा पुलिसलॉरेंस बिश्नोई गिरोहलॉरेंस बिश्नोईबदमाशharyana policelawrence bishnoi ganglawrence bishnoicrooks
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





