भारत
गृहमंत्री का एक्शन, आरोपी को चाय परोसने पर 2 पुलिसकर्मियों के निलंबन का आदेश
jantaserishta.com
16 Jan 2023 9:00 AM IST

x
DEMO PIC
मचा हड़कंप.
गुरुग्राम (आईएएनएस)| हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आदेश दिया है, क्योंकि एक महिला शिकायतकर्ता ने उन्हें एक वीडियो दिखाया, जिसमें पुलिसकर्मी 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी के एक आरोपी को चाय परोसते दिख रहे हैं। मंत्री ने शनिवार को दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया था।
मंत्री ने कैथल एसपी को फोन किया और कहा, "थाने में आरोपी को चाय दी जा रही है और आप कह रहे हैं कि आरोपी नहीं मिल रहा है। अपराधी थाने में बैठे हैं, दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करें।"
विज पुलिस अधीक्षक के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने कहा, "क्या मैं थाने को बंद करवा दूं? यह कैसे हो सकता है, एसपी साहब? क्या राज्य में गुंडे शासन करेंगे? मैं तत्काल कार्रवाई चाहता हूं।"
कैथल की एक महिला ने गृहमंत्री विज से शिकायत की है कि धोखाधड़ी के मामले में पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहा है और पुलिस उसे थाने में चाय पिला रही है।
विज की फटकार के एक घंटे के भीतर हरियाणा पुलिस के डीजीपी पी.के. अग्रवाल ने उन्हें बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





