हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज एम्स में भर्ती, सांस लेने में हो रही तकलीफ

चंडीगढ़. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज (Anil Vij) की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण मंगलवार को उन्हें दिल्ली एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया है. विज को सांस लेने में तकलीफ के कारण एम्स में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल उनकी जांच चल रही है. चेकअप के बाद ही डॉक्टर कुछ बताने की बात कह रहे हैं. बताया जा रहा है कि उनको मंगलवार की सुबह अचानक से सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई. एम्स पहुंचने पर वहां संस्थान के निदेशक डॉ.रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में इलाज चल रहा है. फिलहाल उन्हें वहां प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है, डॉक्टरों के अनुसार अभी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





