भारत

हरियाणा सरकार ने की बड़ी घोषणा, देश के Golden Boy नीरज चोपड़ा को 6 करोड़ रुपये इनाम देने का किया ऐलान

jantaserishta.com
8 Aug 2021 7:09 AM IST
हरियाणा सरकार ने की बड़ी घोषणा, देश के Golden Boy नीरज चोपड़ा को 6 करोड़ रुपये इनाम देने का किया ऐलान
x
बड़ी घोषणा

Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक के जैवलिन थ्रो इवेंट में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है. एथलीट्स में भारत की ओर से ओलंपिक मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा पहले खिलाड़ी बने हैं. नीरज चोपड़ा के यह खास कारनामा करते ही उन पर इनामों की बारिश शुरू हो गई है. पानीपत के रहने वाले नीरज चोपड़ा को हरियाणा सरकार ने 6 करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है.

हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर ने नीरज चोपड़ा को बझाई देते हुए कहा कि नीरज चोपड़ा ने पूरे देश को जीत लिया है. उन्होंने कहा, ''नीरज चोपड़ा ने न केवल पदक जीता, बल्कि पूरे देश का दिल भी जीता. देश इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रहा था और पूरे देश को उन पर गर्व है.''
हरियाणा सरकार ने ओलंपिक खेलों की शुरुआत से पहले ही एलान कर दिया था कि हरियाणा का जो भी खिलाड़ी ओलंपिक गोल्ड जीतकर लाएगा उसे 6 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. नीरज चोपड़ा को हरियाणा सरकार ने ग्रेड ए की नौकरी देने का वादा भी दिया है. इसके साथ ही पंचकूला में फ्लैट खरीदने पर भी सरकार नीरज चोपड़ा को रियायत देगी.
बीसीसीआई ने भी दिए एक करोड़ रुपये
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी नीरज को टोक्यो में ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी. पंजाब सरकार ने नीरज चोपड़ा को दो करोड़ रुपये देने का एलान किया है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ''सोना! नीरज चोपड़ा. आपने इतिहास रचा है और पूरे देश को गौरवान्वित किया है.''
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी नीरज चोपड़ा की उपलब्धि को सराहा है. बीसीसीआई ने नीरज चोपड़ा की सराहना करते हुए उन्हें एक करोड़ रुपये इनामी राशि के तौर पर देने का वादा किया है.
आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए एक करोड़ रुपये देने का एलान किया है. आनंद महेंद्रा ने कहा है कि वह नीरज चोपड़ा को इंडिया वापस लौटने पर एसयूवी 700 गिफ्ट करेंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story