भारत

नकली इंजेक्शन रैकेट का भंडाफोड़, 7 लाख की मेडिसिन जब्त

jantaserishta.com
14 May 2023 7:37 PM IST
नकली इंजेक्शन रैकेट का भंडाफोड़, 7 लाख की मेडिसिन जब्त
x

DEMO PIC 

बड़ा एक्शन.
चंडीगढ़ (आईएएनएस)| नकली इंजेक्शन रैकेट का भंडाफोड़ करने के बाद हरियाणा के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) ने तुर्की के आरोपी अली तरंगानी के पास से कैंसर और डायबिटीज की 7 लाख रुपये की मेडिसिन जब्त की हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रविवार को यह जानकारी दी। दवाओं (मेडिसिन) को अवैध रूप से भारत में आयात किया गया था। अनिल विज ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ के बाद ड्रग्स नोएडा के सेक्टर 62 से बरामद की है, जहां आरोपी रह रहा था। एफडीए ने रिमांड के दौरान तारामनानी के खुलासे पर छह तरह की दवाएं जब्त की थीं।
आरोपी के मुताबिक, अवैध रूप से आयातित ड्रग्स को उसके संपर्क में आने वाले वितरकों के माध्यम से बिक्री के लिए इस्तांबुल से लाया गया था। मंत्री ने कहा कि ओपडिवो 100 एमजी और 40 एमजी एवं एक्सजेवा 120 एमजी के इंजेक्शन को कोल्ड स्टोरेज की जरूरत है, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story