
x
Bhubaneswar भुवनेश्वर। ओडिशा के भुवनेश्वर में 17 से 21 मार्च तक आयोजित 24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में हरियाणा का दबदबा रहा। ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद हरियाणा ओवरऑल चैंपियन बनकर उभरा, जिसने 39 गोल्ड, 31 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 95 मेडल के साथ मेडल टैली में टॉप किया। तमिलनाडु 51 मेडल (14 गोल्ड, 20 सिल्वर, 17 ब्रॉन्ज) के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि गुजरात 30 मेडल (14 गोल्ड, 11 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज) के साथ तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, मेजबान राज्य ओडिशा 5 गोल्ड मेडल सहित कुल 17 मेडल के साथ नौवें स्थान पर रहा।
इस चैंपियनशिप में 28 राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले 1,460 पैरा-एथलीट्स ने हिस्सा लिया। इनके अलावा, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) और सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) की टीमों ने भी 145 मेडल इवेंट्स में हिस्सा लिया। मेंस डिस्कस थ्रो एफ11 इवेंट में हरियाणा के मोनू घांगस ने 35.05 मीटर की थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता। राजस्थान के प्रवीण शर्मा (33.69 मीटर) दूसरे और आंध्र प्रदेश के नीलम संजय रेड्डी (31.34 मीटर) तीसरे स्थान पर रहे।
मेंस डिस्कस थ्रो एफ51–एफ52–एफ53 इवेंट में, उत्तर प्रदेश के राम रतन सिंह ने 11.98 मीटर की थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता। हरियाणा के प्रणव सूरमा (10.97 मीटर) दूसरे और धरमबीर (9.61 मीटर) तीसरे स्थान पर रहे। ट्रैक इवेंट्स में, गुजरात के भट्ट राकेशभाई ने पुरुषों के 200 मीटर टी37 में 24.25 सेकंड के समय के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि महाराष्ट्र के अभिषेक बाबासा जाधव पुरुषों के 200 मीटर टी35 में टॉप पर रहे।
लंबी दूरी के इवेंट्स में हिमाचल प्रदेश के सौरभ शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया, जिन्होंने पुरुषों के 5,000 मीटर टी13 (16:00.88) में जीत हासिल की, और हरियाणा के अंकुर धामा ने पुरुषों के 5000 मीटर टी11 (17:47.54) में गोल्ड मेडल जीता।
विमेंस लॉन्ग जंप टी11–टी12 इवेंट में गुजरात की दामोर तेजलबेन अमराजी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4.95 मीटर की जंप के साथ गोल्ड मेडल जीता। वहीं, ओडिशा की जानकी ओराम ने सिल्वर और दिल्ली की शिवानी त्यागी ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। विमेंस जेवलिन थ्रो एफ12–एफ13 में अरुणाचल प्रदेश की किपा मेरो ने 23.76 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया, उनके बाद कर्नाटक की गंगाव्या और हरियाणा की आस्था टोकस क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
हरियाणा ने फील्ड इवेंट्स में अपना दबदबा बनाए रखा, जिसमें हैनी ने पुरुषों के डिस्कस थ्रो एफ37 (49.65 मीटर) में गोल्ड जीता। गुजरात के मानव प्रजापति ने सिल्वर और हरियाणा के भविष्य ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए।
अन्य उल्लेखनीय प्रदर्शनों में, ओडिशा की सुचित्रा परिदा ने महिलाओं के जेवलिन थ्रो एफ56 में गोल्ड जीता, जबकि उत्तर प्रदेश ने पुरुषों के डिस्कस थ्रो एफ64 में दबदबा बनाया, जिसमें कार्तिक चहल और सागर थायत ने क्रमशः गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल किए।
Tagsनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026भुवनेश्वरहरियाणाओवरऑल चैंपियनगोल्ड मेडलट्रैक एंड फील्डपैरा-एथलीट्सतमिलनाडुगुजरातओडिशाजेवलिन थ्रोलॉन्ग जंपडिस्कस थ्रोजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





