भारत

Haryana Corona Update: हरियाणा में कोरोना के 56 नए मामले, 257 हुए एक्टिव केस

Rani Sahu
1 April 2022 12:14 AM IST
Haryana Corona Update: हरियाणा में कोरोना के 56 नए मामले, 257 हुए एक्टिव केस
x
हरियाणा में कोरोना से हालात (Haryana Corona Update) सुधरते जा रहे हैं

चंडीगढ़: हरियाणा में कोरोना से हालात (Haryana Corona Update) सुधरते जा रहे हैं. पिछले महीने से प्रदेश में बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज मिल रहे थे. अब धीरे-धीरे आंकड़ों में कमी देखने को मिल रही है. गुरुवार को प्रदेशभर से 56 नए मरीज सामने आए हैं. इसके साथ ही हरियाणा में एक्टिव मरीजों (Haryana Corona Active Case) की संख्या 257 हो गई है. गुरुवार को हरियाणा के 8 जिलों से नए केस मिले हैं. वहीं 14 जिले ऐसे हैं जहां एक भी नया मरीज नहीं मिला है.

इसके अलावा 6 जिले ऐसे हैं जो कोरोना फ्री हो गए हैं. इनमें पानीपत, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी और झज्जर शामिल हैं. वहीं सबसे ज्यादा 40 मरीज गुरुग्राम (New Corona Cases In Gurugram) से सामने आए हैं. इसके अलावा 5 मरीज फरीदाबाद से मिले हैं. वहीं, 3-3 मरीज हिसार और चरखी दादरी से मिले हैं. प्रदेश में कुल 14 जिले ऐसे हैं, जहां गुरुवार को एक भी नया मरीज नहीं मिला है. अगर बात गुरुग्राम जिले की करें तो यहां स्थिति चिंताजनक है.
गुरुवार को साइबर सिटी में 40 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं, हालांकि इसके साथ 76 मरीज ठीक भी हुए हैं, लेकिन अभी भी गुरुग्राम में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या प्रदेश में सबसे ज्यादा 177 है. वहीं, गुरुवार को प्रदेशभर से 89 मरीजों ने कोरोना को मात दी है. गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना से पूरे प्रदेश में किसी की मौत नहीं हुई है. इसी के साथ हरियाणा में अभी तक कोरोना से 10 हजार 616 लोगों की मौत हुई है.
इसके अलावा हरियाणा का रिकवरी रेट (haryana corona recovery rate) 98.89 फीसदी है. प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन भी प्रभावी ढंग से चल रही है. प्रदेश में लोगों को कुल 4 करोड़ 19 लाख 3 हजार 353 कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं. गुरुवार को पहली डोज 7 हजार 690 लोगों को लगी है. वहीं दूसरी डोज 14 हजार 266 लोगों को लगी है. वहीं पूरे प्रदेश भर में 2 लाख 76 हजार 516 लोगों को बूस्टर डोज दी जा चुकी है.
Next Story