भारत

हरियाणा के सीएम गए थे अमृतसर, उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक में लिया हिस्सा

Shantanu Roy
27 Sept 2023 5:45 PM IST
हरियाणा के सीएम गए थे अमृतसर, उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक में लिया हिस्सा
x
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज अमृतसर जाएंगे। वे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उनके द्वारा बहुत से अहम विषयों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा पानी के बंटवारे और BBMB जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे। SYL नहर का निर्माण और पंजाब विश्वविद्यालय से हरियाणा के कॉलेजों को संबंध करने के विषय भी बैठक में रखे जाएंगे। इसके अलावा हरियाणा में परिवार पहचान पत्र के जरिए आई पारदर्शिता के विषय में भी अवगत कराया जाएगा।
Next Story