भारत
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 3 दिवसीय सिंगापुर दौरे पर, जंगल सफारी और इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल का करेंगे अवलोकन
jantaserishta.com
4 Oct 2026 1:04 PM IST

x
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 4 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर के आधिकारिक दौरे पर हैं। सीएमओ हरियाणा के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर इस संबंध में जानकारी साझा की गई है।
सीएमओ ने पोस्ट करते हुए लिखा, "हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 4 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरे पर हैं। इस दौरान वे एसआईएनजी (सिंगापुर इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम) के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।"
बताया गया कि मुख्यमंत्री इस दौरे के दौरान सिंगापुर के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और अत्याधुनिक तकनीक का अवलोकन करेंगे। सिंगापुर अपने शहरी नियोजन, स्मार्ट सिटी मॉडल और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जाना जाता है। हरियाणा सरकार इन मॉडलों को प्रदेश में लागू करने की संभावनाएं तलाश रही है।
कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम को सिंगापुर बिज़नेस फोरम द्वारा आयोजित डिनर कार्यक्रम में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों, निवेशकों और उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान हरियाणा में निवेश की संभावनाओं और औद्योगिक विकास को लेकर चर्चा होगी। राज्य सरकार का फोकस विदेशी निवेश को आकर्षित करने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर है।
दौरे का एक अहम हिस्सा हरियाणा में प्रस्तावित जंगल सफारी प्रोजेक्ट से जुड़ा है। मुख्यमंत्री देर शाम सिंगापुर सफारी का भी अवलोकन करेंगे।
गौरतलब है कि हरियाणा सरकार गुरुग्राम और नूंह के अरावली क्षेत्र में करीब 10 हजार एकड़ में दुनिया की सबसे बड़ी जंगल सफारी बनाने की योजना पर काम कर रही है। सिंगापुर की नाइट सफारी और रिवर सफारी को दुनिया में सबसे सफल मॉडल माना जाता है। मुख्यमंत्री इसी मॉडल का अध्ययन कर उसे हरियाणा के प्रोजेक्ट में शामिल करने पर विचार करेंगे।
एसआईएनजी फोरम भारत और सिंगापुर के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इस फोरम में हरियाणा की भागीदारी से प्रदेश को ग्लोबल इन्वेस्टमेंट मैप पर और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





