भारत

INDI गठबंधन पर हरियाणा BJP अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का हमला

SHIDDHANT
31 May 2026 8:39 PM IST
INDI गठबंधन पर हरियाणा BJP अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का हमला
x
Chandigarh चंडीगढ़: हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने INDI गठबंधन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि किसी भी गठबंधन में स्थिरता और निरंतरता होनी चाहिए, लेकिन INDI गठबंधन में ऐसा नहीं दिखता।
अर्चना गुप्ता ने कहा कि कुछ राज्यों में ये दल एक साथ चुनाव लड़ते हैं, जबकि कुछ जगहों पर वही पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरती हैं। उन्होंने दिल्ली चुनावों का उदाहरण देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस वहां एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं, जिससे गठबंधन की स्थिति पर सवाल उठते हैं।
उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इस गठबंधन की परिभाषा क्या है और यह किन राज्यों में एकजुट है और किन राज्यों में अलग-अलग होकर चुनाव लड़ता है। उनके अनुसार, यह स्पष्ट नहीं है कि ये दल कहां एक साथ हैं और कहां एक-दूसरे के विरोध में।
अर्चना गुप्ता ने आगे कहा कि केवल नाम के लिए इसे INDI गठबंधन कहा जाता है, जबकि वास्तविकता में यह राजनीतिक असंगति का उदाहरण है। उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सिर्फ सत्ता के लिए बना एक अस्थायी गठबंधन है। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में एक बार फिर INDI गठबंधन की रणनीति और एकजुटता को लेकर बहस तेज हो गई है।
Next Story