भारत

हर्ष मल्होत्रा ने यमुना का दौरा किया, प्रदूषण के लिए आतिशी सरकार को जिम्मेदार ठहराया

jantaserishta.com
19 Oct 2024 12:46 PM IST
हर्ष मल्होत्रा ने यमुना का दौरा किया, प्रदूषण के लिए आतिशी सरकार को जिम्मेदार ठहराया
x
नई दिल्ली: भाजपा सांसद हर्ष मल्होत्रा ने शनिवार को यमुना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की आतिशी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने यमुना और दिल्ली के प्रदूषण के लिए आतिशी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
हर्ष मल्होत्रा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अरविंद केजरीवाल लगभग साढ़े नौ साल दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे। आतिशी जो उनकी मंत्री रहीं वह आज दिल्ली की सीएम हैं। 2013, 2015 और 2020 के तीनों चुनावों में अरविंद केजरीवाल और उनके नेताओं ने लगातार सवाल उठाए कि यमुना गंदी है, मैली है, प्रदूषित है। उन्होंने 2015 और 2020 में चुनावी वादा किया वो यमुना जी को साफ करेंगे।
उन्होंने 2020 में खुद वादा किया था कि मैं यमुना में खुद डुबकी लगाऊंगा और दिल्लीवासियों को इसमें स्वच्छ स्नान कराऊंगा। आज आप यमुना जी की स्थिति देखिए। आज यमुना जी का जो हाल है इसकी पूरी जिम्मेदारी आतिशी सरकार की है।
उन्होंने आगे कहा कि एक हजार करोड़ रुपये पॉल्यूशन सेस के नाम से जो इकट्ठा किया गया, उसमें दिल्ली के साथ यमुना जी का भी पॉल्यूशन ठीक होना चाहिए था, उस पर कुछ नहीं किया गया। सिर्फ और सिर्फ अरविंद केजरीवाल की फोटो के बड़े-बड़े होर्डिंग लगे कि दिल्ली साफ।
जब उनसे ये काम नहीं हो रहा था तो दिल्ली के उपराज्यपाल ने कोशिश की। दिल्ली में यमुना जी में जो छोटे-बड़े 32 नाले गिरते हैं उनके मुहाने पर सीटीवी प्लांट लगना चाहिए, ताकि पानी स्वच्छ होकर यमुना जी में गिरे, लेकिन एक भी प्लांट नहीं लगा। उस पर उपराज्यपाल ने काम करना शुरू किया, तो वह एक तरफ यमुना जी को साफ करने की बात करते थे, दूसरी तरफ इस बात के लिए सुप्रीम कोर्ट चले गए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कारण उपराज्यपाल को काम रोकना पड़ा। लेकिन इनके हाथ तो बंधे हुए नहीं थे यह कर सकते थे। मगर केजरीवाल, उनके मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त रहे।
इनको दिल्ली के विकास और प्रदूषण से कोई लेना देना नहीं है। यमुना जी जब हरियाणा से दिल्ली में आती हैं, पहले वाले स्थान से आती हैं तो यमुना का ऑक्सीजन कंटेंट 9 होता है। ऑक्सीजन कंटेंट 9 का मतलब है यमुना जी जीवित हैं। ऑक्सीजन कंटेंट 9 के पानी को आप कपड़े से छानकर पी भी सकते हैं। जब यमुना जी दिल्ली से बाहर जाती हैं, तो यमुना का ऑक्सीजन कंटेंट जीरो है। इसका मतलब है कि यमुना जी मृत प्राय हो जाती हैं। इसकी जिम्मेदारी दिल्ली की सरकार है।
इस बार होने वाले दिल्ली के विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता, आम आदमी पार्टी के रूप में जो दिल्ली का राजनीतिक पॉल्यूशन है उसको इस बार खुद दूर करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story