भारत

बच्चे के जन्म पर की गई हर्ष फायरिंग, तीन बच्चे घायल

Admin2
6 Aug 2022 6:12 PM GMT
बच्चे के जन्म पर की गई हर्ष फायरिंग, तीन बच्चे घायल
x

राजधानी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में शनिवार शाम को बच्चे के जन्म पर आयोजित जश्न में की गई हर्ष फायरिंग की घटना में तीन बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सीलमपुर के जे ब्लॉक स्लम एरिया से शनिवार शाम करीब सात बजे थाना सीलमपुर में पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि फायरिंग की घटना में 3 बच्चे घायल हो गए हैं।
पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां यह पता चला कि कुतुबुद्दीन नाम के एक व्यक्ति द्वारा अपने बच्चे के जन्म का जश्न मनाने के लिए एक समारोह आयोजित किया जा रहा था। जश्न के दौरान आमिर उर्फ हमजा नाम के शख्स ने गोली चला दी।
गोली जमीन से टकराकर पलट गई और वहां खेल लगभग 7-8 साल की उम्र के 3 बच्चों को छूती हुई निकल गई। गोली की चपेट में आकर तीनों बच्चे घायल हो गए। तीनों बच्चों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Next Story