हर्ष फायरिंग से गयी फिर एक की जान, गोली ने ली दुल्हन की भाभी की जान, हर कोई रह गया दंग

अरवल: बिहार में शादी एवं अन्य समारोहों के दौरान हर्ष फायरिंग के दौरान कई लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन प्रशासनिक लापरवाही या लोगों की नामसझी से हर्ष फारयिंग की घटनाएं रूक नही रही हैं। बिहार के अरवल जिले में आयोजित एक शादी समारोह में दुल्हन की भाभी हर्ष फायरिंग की शिकार हो गयी। जयमाला के दौरान चली गोली भाभी के सर में लग गई। इलाज के दौरान भाभी ने दम तोड़ दिया तो शादी का माहौल मातम में बदल गया। रस्मों और रिवाजों को भूल आनन फानन में शादी संपन्न कर घर वाले फरार हो गए। परिजनों ने मृतका के शव को भी गायब कर दिया है जिसकी तलाश में पुलिस जुट गयी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





