भारत

हर्ष फायरिंग, हिरासत में चार आरोपी, तीन लाइसेंसी हथियार जब्त

jantaserishta.com
1 Oct 2025 5:17 PM IST
हर्ष फायरिंग, हिरासत में चार आरोपी, तीन लाइसेंसी हथियार जब्त
x

सांकेतिक तस्वीर

दहशत फैल गई.
रांची: रांची के नगड़ी इलाके में एक रिजॉर्ट में मंगलवार की देर रात कुछ लोगों द्वारा की गई ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग से दहशत फैल गई। पुलिस ने इस मामले में रांची जिला परिषद की एक महिला सदस्य के पति बजरंग महतो और उसके तीन दोस्तों को हिरासत में लिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पार्टी के दौरान महतो और उसके साथियों ने तीन लाइसेंसी हथियारों से कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग भयभीत हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची नगड़ी थाना पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और तीनों हथियारों को जब्त कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं।
हालांकि, चश्मदीदों का कहना है कि एक दर्जन से अधिक राउंड फायर किए गए थे और पुलिस की भनक लगते ही कुछ लोग वहां से कारतूस के खोखे उठा ले गए। रांची ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रवीण पुष्कर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला हर्ष फायरिंग से जुड़ा है।
उन्होंने बताया, “रिजॉर्ट को पार्टी के लिए बुक किया गया था। इसी दौरान बजरंग महतो और उसके साथियों ने देर रात फायरिंग की। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।” एसपी ने कहा कि लाइसेंसी हथियारों का इस तरह से दुरुपयोग गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और मामले की पूरी जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से लोगों में आक्रोश और भय दोनों का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि रिहायशी इलाके में इस तरह की फायरिंग से लोगों की जान को खतरा हो सकता था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने कितने राउंड फायरिंग की और क्या इसमें अन्य लोग भी शामिल थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story