भारत

कार्यक्रम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
15 Sept 2022 2:34 PM IST
कार्यक्रम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

अभी हर्ष फायरिंग करने वाले शख्स की पहचान नहीं हो पाई है.
मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी जिले में हर्ष फायरिंग एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें "महतो जी के कट्टा, तोहरा दुपट्टा" गाने पर हर्ष फायरिंग की जा रही है. अभी हर्ष फायरिंग करने वाले शख्स की पहचान नहीं हो पाई है. मामला सुगौली थाना क्षेत्र के लामोनिया गांव का बताया जा रहा है.
यहां एक बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था. इस पार्टी में कुछ मनचले लड़के डीजे की धुन पर बार बालाओं के साथ ठुमके लगा रहे थे. कुछ लड़के डांस करते-करते अपने हाथों में पिस्टल लहराने लगते हैं. इसी दौरान एक लड़का पिस्टल से फायरिंग करने लगता है. वहां मौजूद किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.
ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो के जरिये सुशासन की सरकार को दुहाई दे रहे हैं. उनका कहना है कि प्रशासन की सख्ती के बाद भी इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. जिले में लगातार हर्ष फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं.
मामले में मोतिहारी के एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने कहा, "मामले की जानकारी मिली है ऐसा वीडियो मेरे संज्ञान में आया है. यह सुगौली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. सुगौली थाने को निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाए. साथ ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story