भारत

स्कूल परिसर में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, 4 लोग गिरफ्तार

Admin2
29 Aug 2022 5:56 PM GMT
स्कूल परिसर में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, 4 लोग गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

पूर्वी चंपारण जिले में स्कूल परिसर में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है मौके से दो खोखे भी बरामद किए हैं। पुसिस को देखकर बर्थडे पार्टी में खलबली मच गई और लोग मौके से भागने लगे। फिलहाल पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ में जुटी है।

यह मामला पूर्वी चंपारण जिले के पकडीदयाल थाना इलाके में स्थित बड़कागांव उच्च विद्यालय का है। रविवार रात कुछ लोग स्कूल परिसर में जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे। तभी पार्टी में हर्ष फायरिंग हुई। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली, मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने पर पार्टी में शामिल लोग भागने लगे। मौके से पुलिस ने आठ बाइक, एक कार के साथ चार लोगों को हिरासत में ले लिया। स्थानीय पुलिस पकड़े गए लोगों का सत्यापन कर रही है।
पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सरफराज अहमद ने बताया कि उच्च विद्यालय के परिसर में बदमाशों के जमावड़े की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ छापेमारी की गई तो कुछ लोग पकड़े गए। वहीं कई भागने में सफल रहे।
इंस्पेक्टर ने बताया कि मुन्ना मियां एक बदमाश है। उसके बेटे मोहम्मद नुरैन का जन्मदिन मनाने के लिए सभी जमा हुए थे। इसी दौरान हर्ष फायरिंग की गई। छापेमारी के दौरान मोहम्मद नुरैन भाग निकला। मोहम्मद नुरैन और मुन्ना शर्मा शहर के एक डॉक्टर के यहां काम करते हैं। इधर, बड़कागांव उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय के प्रांगण में किसी भी प्रकार का कार्यक्रम करने के लिए उनसे स्वीकृति नहीं ली गई थी।
Next Story