भारत

बारात में हर्ष फायरिंग से हडकंप, गोली लगने से युवक घायल

Admin4
9 March 2024 7:33 AM GMT
बारात में हर्ष फायरिंग से हडकंप, गोली लगने से युवक घायल
x
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र में बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक साफापुर निवासी सुबोध यादव के बेटे राकेश कुमार यादव (22 वर्ष) को इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मटिहानी थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। लिखित आवेदन दिए जाने के बाद कार्रवाई की जाएगी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि साफापुर निवासी उपेंद्र यादव के बेटा लालू कुमार की शादी मनियप्पा में बबलू यादव की बेटी से होनी थी। बारात दरवाजा पर आने के बाद सभी युवक शमियाना के बाहर डांस कर रहे थे। इसी दौरान शंकर यादव के बेटे ने हर्ष गोली चलाई। जिसमें एक गोली राकेश के बांह में लग गया।
गोली लगते ही अफरा-तफरी मच गई तथा डांस कर युवकों ने गोली चलाने वाले की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद परिजनों द्वारा गोली से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां, इलाज चल रहा है तथा स्थिति खतरे से बाहर है। फिलहाल परिजन इस संबंध में कुछ नहीं बता रहे हैं।
Next Story