भारत
जन्मदिन की पार्टी में युवक की गई जान, जानें क्या हुआ?
jantaserishta.com
29 Aug 2023 10:56 AM IST

x
विद्यालय परिसर में जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया गया था।
मुंगेर: बिहार पुलिस भले ही हर्ष फायरिंग रोकने के लिए कई कोशिश कर रही है, लेकिन हर्ष फायरिंग में चली गोली से लोगों की मौत की घटना कम नही हो रही है। इस बीच मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र में एक जन्मदीन की पार्टी में चली गोली में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक जे. जाला रेड्डी ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात एक विद्यालय परिसर में जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया गया था।
इसी दौरान कुछ लोग हर्ष फायरिंग करने लगे, जिसमे पार्टी में शामिल विपुल कुमार नामक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विपुल कुमार के तीन दोस्तों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि मृतक विपुल कुमार कोहियारा इलाके का रहने वाला था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक विपुल कुमार के परिजन के बयान पर जमालपुर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की सभी कोणों से जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





