भारत

गर्भवती महिला के साथ हैवानियत, डीएम और एसपी जांच के लिए पहुंचे

jantaserishta.com
11 May 2022 9:45 AM IST
गर्भवती महिला के साथ हैवानियत, डीएम और एसपी जांच के लिए पहुंचे
x

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में मंडलीय अस्पताल में गर्भवती महिला के साथ अस्पताल के सफाईकर्मी ने रेप की घटना को अंजाम दिया है. महिला तीन महीने से गर्भवती थी. तबियत खराब होने के कारण उसे इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल में शनिवार को भर्ती करवाया था.

बताया जा रहा है कि शनिवार की ही रात नौ बजे से दस बजे के बीच अस्पताल में साफ सफाई का काम करने वाले सफाईकर्मी साहिल ने रेप की वारदात को अंजाम दिया. घटना उस वक्त हुई, जब महिला मरीज वार्ड के बाथरूम में जाकर खून साफ करने के लिए कपड़े बदल रही थी.
महिला का आरोप है कि तभी आरोपी सफाई कर्मी बाथरूम के अंदर घुसा और उसने पहले सारे कपड़े बाहर फेंक दिया और कहा कि बिना कपड़े के कहां जाओगी. इसके बाद जबरन मुंह बंद करके दुष्कर्म किया. पीड़ित महिला ने जब चीख लगाई तो वहां पर कुछ महिलाएं आई और आरोपी युवक मौके से फरार हुआ.
घटना के बाद महिला को मंडलीय अस्पताल से रेफर कर दिया गया. इसके बाद वह अपने घर चली गयी. घटना के वक्त पति अस्पताल में नहीं था. जब इसकी जानकारी पति को हुई, तब वह महिला को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचा और वहां उसे इलाज के लिए भर्ती करवाया. पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की.
मरीज के साथ हुए इन सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. जिलाधिकारी प्रवीण कुमार और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह भी महिला अस्पताल पहुंचे. अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले में कार्रवाई हो रही है. वहीं जिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी की तालश की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story