
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
स्टेटस भी लगाया.
बांदा: यूपी के बांदा में दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग लड़की के साथ युवक ने रेप किया. उसने हैवानियत करते समय नाबालिग के साथ फोटो भी खींची. इस फोटो को उसने स्टेटस भी लगाया. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
घटना अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की है. यहां रहने वाली एक नाबालिग लड़की पशु बाड़े में काम करके घर जा रही थी. आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही एक लड़के ने उसे दबोच लिया और पास के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया. उसने लड़की की आबरू लूटते वक्त मोबाइल में तस्वीर भी ली. जिसका स्टेटस लगा दिया.
उधर, किसी तरह युवक के चंगुल से छूटकर नाबालिग लड़की घर पहुंची. यहां उसने परिजनों को आपबीती सुनाई. इस पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
इस पूरे प्रकरण पर ASP लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि लड़की और लड़का एक-दूसरे को पहले से जानते हैं. अभी तक की जांच में पता चला है कि दोनों नाबालिग हैं.
बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं, बांदा में बढ़ते अपराधों के सवाल के जवाब में एएसपी ने कहा कि लगातार लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है.
बीते दिन भी जिले में नाबालिग लड़की को किडनैप कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला आया था. आरोप है कि गांव के ही दो युवकों ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और उसके साथ रेप किया. इसके साथ ही मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बनाए और जान से मारने की धमकी भी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





