भारत

आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया हारमोनियम सिखाने वाला, ग्रामीणों ने कपड़े फाड़े और जमकर पिटाई की

jantaserishta.com
22 July 2023 10:15 AM IST
आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया हारमोनियम सिखाने वाला, ग्रामीणों ने कपड़े फाड़े और जमकर पिटाई की
x

DEMO PIC 

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है।
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले के तेघड़ा क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है। एक अधेड़ व्यक्ति और लड़की को निर्वस्त्र कर पीटने का आरोप ग्रामीणों पर लगा है। पुलिस के मुताबिक, तेघड़ा क्षेत्र में अधेड़ और लड़की को निर्वस्त्र करने का वीडियो वायरल हो रहा था।
वीडियो के पुलिस के संज्ञान में आने के बाद इसकी जांच की गई तो यह वीडियो तेघड़ा थाना के पकठौल गांव का पाया गया। बताया गया कि किशन देव चौरसिया कीर्तन भजन करने का काम करता है और गांव में हारमोनियम भी सिखाता है। पुलिस के मुताबिक, किशन देव का पड़ोस में ही रहने वाली लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की हारमोनियम सीखने के बहाने किशन देव के घर आती-जाती थी। 20 जुलाई की रात भी लड़की घर से हारमोनियम सीखने की बात कहकर किशन देव के घर पहुंची।
इसके बाद ग्रामीण चौरसिया के घर में घुसे तो दोनों को आपत्तिजनक हालत में पाया। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर कपड़े फाड़ डाले और जमकर पिटाई की। कुछ ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल साइट पर वायरल कर दिया। बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता का महिला थाना प्रभारी द्वारा बयान दर्ज किया जा रहा है। उसकी चिकित्सकीय जांच भी कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि इसके बाद बयान के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई होगी। वीडियो में मारपीट और अभद्र व्यवहार करते दिख रहे लोगों की पहचान की जाएगी और उनकी भी गिरफ्तारी तय की जाएगी। ग्रामीणों से बातचीत कर मामले की जांच की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story