भारत

Hariyali Teej 2022: इस साल हरियाली तीज पर बन रहा है रवि योग, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

Nil dhankar
29 July 2022 2:18 PM IST
Hariyali Teej 2022:  इस साल हरियाली तीज पर बन रहा है रवि योग, जानिए कैसे मिलेगा लाभ
x

हर साल श्रावण में शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज मनाया जाता है। कहा जाता है कि हरियाली तीज एक के बाद एक त्योहारों के आगमन का दिन है। इस त्योहार के बाद से देश के लगभग सभी बड़े त्योहार आने शुरू हो जाते हैं। इसे मधुश्रवा तृतीया या छोटी तीज के नाम से भी जाना जाता है।


हरियाली तीज का त्योहार नाग पंचमी से दो दिन पहले मनाया जाता है। आचार्य अरुण पंडित के अनुसार हरियाली तीज के बाद ही नाग पंचमी, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और नवरात्र आदि बड़े त्योहार आते हैं, जिससे भारतवर्ष की छटा में चार चांद लग जाते हैं और चारों तरफ खुशियां ही खुशियां नजर आती हैं। यह व्रत सुहागिनों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए भगवान शंकर और मां पार्वती की पूजा अर्चना करती हैं। इस दिन वह निर्जला व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा के बारे में।

हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त

मुहूर्त: सुबह 6 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा। इसके अलावा महिलाएं अगर पूजा करना चाहती है तो प्रदोष काल में पूजा का मुहूर्त शाम के समय 6 बजकर 32 मिनट से रात 8 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। हरियाली तीज के दिन महिलाएं साज-श्रृंगार करके हाथों में मेहंदी लगाकर झूलों पर सावन का आनंद लेती हैं। विवाहित महिला का पहला तीज व्रत, ससुराल में नही रखा जाता बल्कि मायके में रखा जाता है।

इस बार होगा रवि योग

आचार्य अरुण पंडित के अनुसार इस साल हरियाली तीज पर रवि योग का निर्माण होने से इसका महत्व बहुत बढ़ गया हैं। इस योग में आप किसी भी भी शुभ कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। माना जाता है कि भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से जीवन में शुभ प्रभावों की वृद्धि होती है। हरियाली तीज के दिन 31 जुलाई को रवि योग दोपहर 2 बजकर 20 मिनट को शुरू होगा और 1 अगस्त सुबह 6 बजकर 4 मिनट तक रहेगा।

Next Story