भारत

हरीश रावत 4 जुलाई को होंगे सीबीआई के सामने पेश

jantaserishta.com
1 July 2023 4:47 PM IST
हरीश रावत 4 जुलाई को होंगे सीबीआई के सामने पेश
x

फाइल फोटो

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को सीबीआई ने नोटिस दे दिया है। 2016 में हरीश रावत की सरकार गिरी थी। उस समय पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का सरकार बचाने को लेकर स्टिंग हुआ था। सीबीआई ने स्टिंग की ऑडियो मैच करने को लेकर हरीश रावत को नोटिस थमा दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि, सीबीआई वालों के आका जैसा कह रहे हैं, वैसा वो कर रहे हैं। जो नुकसान उन्हें होना था वह 2016-17 में हो गया था। कांग्रेस को भी इससे नुकसान हुआ और उन्हें भी व्यक्तिगत रूप से इसको लेकर नुकसान हुआ। वह जांच के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं। लेकिन, वह सही समय का भी इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि अभी भाजपा का समय चल रहा है। उनके अनुसार 4 जुलाई को वो सीबीआई के दफ्तर जायेंगे और सवालों का जवाब देंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story