भारत
हरीश रावत ने किया मतदान, कहा- पांचों सीट पर जीत पक्की
jantaserishta.com
19 April 2024 2:03 PM IST

x
देहरादून: उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। देहरादून के मंडी माजरा के बूथ नम्बर 74 पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने मतदान किया।
मतदान के बाद हरीश रावत ने कहा कि लोग खुद के लिए मतदान करें। इस बार किसी और को देखकर वोट न करें। अपनी समस्याओं को देखकर वोट करें। महंगाई पर वोट करें, बेरोजगारी पर वोट करें, कुशासन पर वोट करें। जिस तरीके का वैमनस्य पैदा किया जा रहा है उसके खिलाफ वोट करिए।
उन्होंने कहा, जिस प्रकार से दलित और महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं उसके खिलाफ वोट करिए। किसानों को जिस प्रकार से अपमानित किया गया है, उसके खिलाफ वोट करिए। और ये वोट की चोट इस बार भाजपा को बड़ी महंगी पड़ने जा रही है। आगे उन्होंने कहा कि इस बार बदलाव आ रहा है। यदि उत्तराखंड में ये वोट जिस तरीके से हो रहा है, वो कुछ इंडिकेटर है तो बदलाव निश्चित है। लोग बदलाव के लिए वोट कर रहे हैं। ये अभी प्रथम चरण है, जब द्वितीय चरण में चुनाव आएगा तो फिर ये आंधी के तौर पर होगा। उन्होंने कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा कि मैं पांचों सीट पर जीत के लिए आश्वस्त हूं।
Tagsहरीश रावतमतदानलोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024Harish RawatVotingLok Sabha ElectionLok Sabha Election 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





