भारत

SSP हुए नाराज, महिला दरोगा और कांस्टेबल को किया सस्पेंड, जानें वजह

jantaserishta.com
16 May 2023 1:00 PM IST
SSP हुए नाराज, महिला दरोगा और कांस्टेबल को किया सस्पेंड, जानें वजह
x

फाइल फोटो

वेतन रोकने के निर्देश भी दिए।
हरिद्वार (आईएएनएस)| नैनीताल हाइकोर्ट के आरजी आदेश प्रपत्र मिलने के बावजूद काउंटर दाखिल न करने पर एसएसपी अजय सिंह ने कड़ा संज्ञान लेते हुए गंगनहर कोतवाली की महिला दारोगा प्रीति तोमर व कांस्टेबल संतोष कुमार को सस्पेंड कर दिया। साथ ही तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए।
एसएसपी ने तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने के साथ ही बाकी पुलिसकर्मियों को खासतौर पर कोर्ट से जुड़े मामलों में समय की पाबंदी की हिदायत दी है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि हाइकोर्ट नैनीताल से समय-समय पर विभिन्न मामलों में प्रति शपथ पत्र (काउंटर एफिडेविट) दाखिल किए जाने के लिए समयबद्ध आरजी आदेश दिए जाते हैं।
इनके समय पर निस्तारण के निर्देश क्राइम मीटिंग सहित अन्य बैठकों में लगातार दिए जाते हैं। इसके बावजूद गंगनहर कोतवाली पुलिस ने लापरवाही बरती।
साल 2021 में दर्ज हुए पोक्सो अधिनियम के एक मामले में उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल से आरजी/प्रपत्र प्राप्त होने के बावजूद तारीख पर प्रति शपथपत्र न्यायालय में दाखिल नहीं किया गया।
महिला उपनिरीक्षक प्रीति तोमर व कॉन्स्टेबल संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। उस समय कोतवाली प्रभारी रहे निरीक्षक ऐश्वर्य पाल का वेतन रोक दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story