भारत

हार्दिक पटेल कुछ देर में बीजेपी में शामिल होंगे, कहा- राष्ट्र सेवा के काम में पीएम मोदी का बनूंगा सिपाही

jantaserishta.com
2 Jun 2022 11:05 AM IST
हार्दिक पटेल कुछ देर में बीजेपी में शामिल होंगे, कहा- राष्ट्र सेवा के काम में पीएम मोदी का बनूंगा सिपाही
x

नई दिल्ली: हार्दिक पटेल आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने वाले हैं. 11 बजे करीब वह बीजेपी का दामन थामेंगे. इससे पहले उन्होंने दुर्गा पूजा की है. बीजेपी में आने से पहले हार्दिक पटेल ने एक ट्वीट भी किया. वह बोले कि यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वह छोटा सिपाही बनकर राष्ट्र सेवा का काम करेंगे.

बता दें कि हार्दिक पटेल ने पिछले ही महीने कांग्रेस पार्टी छोड़ी थी. उनको गुजरात प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था. लेकिन हार्दिक का आरोप था कि उनको काम की आजादी और अधिकार नहीं थे. उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के काम के तरीके पर कई बार सवाल खड़े किये थे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story