हार्दिक पटेल बोले- मेरी स्थिति...चुनाव से पहले बड़ी खबर

नई दिल्ली: चुनाव लड़ने के संकेत देने के एक दिन बाद पाटीदार नेता और गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने बुधवार को अपनी ही पार्टी पर जमकर निशाना साधा। हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पार्टी पर उन्हें 'अनदेखा' करने का आरोप लगाया। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने 2015 के एक मामले में हार्दिक को बड़ी राहत देते हुए उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद उन्होंने चुनाव लड़ने के संकेत दिए। उन्होंने फैसले के बाद ट्वीट कर लिखा, "सिर्फ चुनाव लड़ना ही मेरा मकसद नहीं है, बल्कि गुजरात के लोगों की सेवा मजबूती से कर पाऊं यही मेरा उद्देश्य है। आज से तीन साल पहले एक झूठे मुकदमे में मुझे दो साल की सजा सुनाई थी लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट ने दो साल की सजा पर रोक लगाई है, मैं न्यायपालिका का हृदय से धन्यवाद करता हूं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





