भारत

हरदीप पुरी कल 14वें शहरी गतिशीलता सम्मेलन 2021 का करेंगे उद्घाटन

Gulabi
28 Oct 2021 6:32 PM IST
हरदीप पुरी कल 14वें शहरी गतिशीलता सम्मेलन 2021 का करेंगे उद्घाटन
x
14वें शहरी गतिशीलता सम्मेलन 2021 का उद्घाटन

आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी कल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 14वें शहरी गतिशीलता सम्मेलन 2021 का उद्घाटन करेंगे। इस वर्ष के सम्मेलन का मुख्य विषय है मोबिलिटी फॉर ऑल, जो समान पहुंच उपलब्ध कराने और समावेशी शहरी परिवहन को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। श्री पुरी शहरी परिवहन में उत्कृष्टता के लिए राज्य और शहर के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान करेंगे।


Next Story