हार्डकोर नक्सली कमांडर की मदद, ड्राइ फ्रूट्स और बिस्कुट के अलावा कपड़े बरामद, 2 धराए

जमुई: बिहार के जमुई में नक्सलियों का वर्चस्व आज भी कायम है. हार्डकोर नक्सली बालेश्वर कोड़ा और अर्जुन कोड़ा की तलाश में पुलिस दरदर की ठोकर खा रही है. इस बीच सोमवार को पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए दोनों नक्सलियों के पर्सनल कुरियर को धर दबोचा. मामला जिले के लक्ष्मीपुर थाना इलाके के अदवरिया जंगल का बताया जा रहा है. जिले के एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर पुलिस ने जाल बिछाकर बाइक सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जो कि आपत्तिजनक सामान की डिलिवरी करने नक्सली कमांडर बालेश्वर कोड़ा के पास जा रहे थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





