भारत

हार्डकोर उग्रवादी और सबजोनल कमांडर धराया, उग्रवादियों के पास मिले कई ग्रेनेड, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
24 July 2022 11:16 AM IST
हार्डकोर उग्रवादी और सबजोनल कमांडर धराया, उग्रवादियों के पास मिले कई ग्रेनेड, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

लातेहार: झारखंड में पहली बार आर्मी में इस्तेमाल किया जाने वाला ग्रेनेड उग्रवादियों के पास से बरामद किया गया है। टीपीएससी के हार्डकोर उग्रवादी और सबजोनल कमांडर आदेश गंझू की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर मिले एचई ग्रेनेड ने राज्य पुलिस मुख्यालय और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। अत्याधुनिक 40 मिमी एचई ग्रेनेड शक्तिशाली विस्फोटक है जिसका उपयोग सुरक्षाबलों, संवेदनशील प्रतिष्ठानों और लक्षित वाहनों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा सकता है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि उग्रवादियों तक ये ग्रेनेड कैसे पहुंचे।

बालूमाथ में जेएमएम नेता सह कोयला व्यवसाई दिलशेर हत्याकांड का भी अभियुक्त है आदेश उर्फ मंगरा गंझू। दिलशेर बालूमाथ स्थित कोयला साइडिंग का इंचार्ज था। उसकी हत्या 24 अप्रैल को दिनदहाड़े कर दी गई थी।
तलाशी अभियान में एक 7.65 एमएम पिस्टल, 7.65 एमएम की पांच गोलियां, 9 एमएम की 56 गोलियां, 7.62 एमएम की 120 गोली, एसएलआर 7.62 एमएम की 680 व 1230 गोलियां, 40 मिमी एचई ग्रेनेड 30 के 30 टुकड़े, इंसास 5.56 मिमी की 823 राउंड गोलियां, वॉकी-टॉकी के आठ सेट व एके -47, एसएलआर, इंसास राइफल के अलग-अलग हिस्से मिले हैं। छापेमारी में बालूमाथ एसडीपीओ अजीत कुमार, थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, हेरहंज थाना प्रभारी मुकेश चौधरी आदि शामिल थे।
झारखंड पुलिस आईजी अभियान के अमोल वी होमकर ने कहा, 'पुलिस ने पहली बार घातक ग्रेनेड बरामद किया है। मामले में बड़े खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार उग्रवादियों से मिले इनपुट के आधार पर काम कर रही है।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story