भारत

डेंटिस्ट ने की आत्महत्या, शराब पीने और धूम्रपान के लिए डाला जा रहा था दबाव

jantaserishta.com
2 Feb 2023 1:31 PM IST
डेंटिस्ट ने की आत्महत्या, शराब पीने और धूम्रपान के लिए डाला जा रहा था दबाव
x
मचा हड़कंप.
बेंगलुरू (आईएएनएस)| लखनऊ की एक महिला दंत चिकित्सक ने बेंगलुरु के एक अस्पताल में अपने सहकर्मी द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पीड़िता एमएस रमैया मेमोरियल अस्पताल में काम करती थी। पुलिस के मुताबिक उसी अस्पताल में काम करने वाला सुमित नाम का सहकर्मी उसे परेशान कर रहा था।
आरोप है कि सुमित ने पीड़िता को जबरन शादी करने के साथ ही शराब पीने और धूम्रपान करने के लिए भी दबाव डाल रहा था। आरोपी मृतका को रुपए देने के लिए भी तंग कर रहा था। लेकिन उसने उसके सभी अनुरोधों को ठुकरा दिया।
इससे खफा सुमित ने कथित तौर पर अस्पताल में पीड़िता के चरित्र के बारे में अफवाह फैला दी। इसके बाद महिला ने खुदकुशी जैसा घातक कदम उठा लिया।
घटना 25 जनवरी को हुई थी। संजयनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story