भारत

दिल्ली में 'हर घर तिरंगा साइकिल यात्रा'

jantaserishta.com
12 Aug 2026 9:02 AM IST
दिल्ली में हर घर तिरंगा साइकिल यात्रा
x
नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'हर घर तिरंगा साइकिल यात्रा' का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने भी हिस्सा लिया।
मनसुख मांडविया ने कहा, "दिल्ली में, 1,000 से ज्यादा 'माई भारत' वॉलंटियर्स ने 'हर घर तिरंगा साइकिल यात्रा' के जरिए देश को फिटनेस का संदेश दिया। किसी भी देश के विकसित बनने के लिए यह जरूरी है कि उसके नागरिक स्वस्थ रहें। साइकिल चलाने से फिटनेस बढ़ती है। यह प्रदूषण और ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान है, इससे ईंधन की बचत होती है और पर्यावरण की सुरक्षा में मदद मिलती है।"
केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा "आजादी के इस शुभ अवसर पर, हमारे युवाओं ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया के नेतृत्व में एक साइकिल रैली, 'हर घर तिरंगा' यात्रा का आयोजन किया है। इस यात्रा का मकसद हर युवा को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करना है। जब हमारे युवा फिट रहेंगे, तो हमारा देश भी फिट रहेगा।"
एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता रामित टंडन भी इस यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा, "फिट इंडिया प्रोग्राम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी, और यहां इतने सारे लोगों को साइकिल चलाते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है। खेल मंत्री ने यह भी कहा कि फिटनेस बनाए रखने के लिए साइकिल चलाना बहुत जरूरी है। आजकल, जब ट्रांसपोर्ट और ईंधन की लागत बढ़ रही है, साइकिल चलाना ट्रांसपोर्ट का सबसे पर्यावरण-अनुकूल जरिया है। और 15 अगस्त मनाने से ज्यादा गर्व की बात और क्या हो सकती है, वह दिन जब हम उस आजादी का जश्न मनाते हैं जिसकी वजह से हम आज आजादी से जी पा रहे हैं।"
स्वतंत्रता दिवस नजदीक आते ही दिल्ली पुलिस ने राजधानी भर में सुरक्षा बढ़ा दी है। उत्तम नगर में पुलिस टीम रातभर सघन जांच कर रही हैं। वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है और प्रमुख सड़कों पर नजर रखी जा रही है ताकि अवैध आवाजाही रोकी जा सके और कानून-व्यवस्था बनी रहे। इसके अलावा दिल्ली के भारत मंडपम में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत 'हर घर तिरंगा बाइक रैली' का आयोजन किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story