भारत

'हर घर तिरंगा' अभियान, राष्ट्रीय ध्वज की मांग बढ़ी

Nilmani Pal
30 July 2022 1:23 AM GMT
हर घर तिरंगा अभियान, राष्ट्रीय ध्वज की मांग बढ़ी
x

मुंबई। 'हर घर तिरंगा' अभियान के चलते स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय ध्वज की मांग काफी बढ़ गई है। द फ्लैग कॉरपोरेशन से ज्ञान शाह ने कहा, "हमारे पास नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन से ऑर्डर है। BMC से भी बात चल रही है। पहले हज़ारों की संख्या में मांग थी, अब लाखों में मांग है।"

अब आप घर पर 24 घंटे तिरंगा फहरा सकते हैं. पहले ऐसा नहीं कर सकते थे. इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार ने फ्लैग कोड 2002 के कुछ नियमों में बदलाव किया है. इसके बाद अब राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को दिन और रात, दोनों समय फहराया जा सकता है. पहले तिरंगा सिर्फ सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराया जा सकता था.

हालांकि, घर पर तिरंगा फहराने से पहले कुछ बातें ध्यान रखना जरूरी हैं, वर्ना जाने-अनजाने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान भी हो सकता है.

Next Story