भारत

Hapur News: गर्मी से ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

Shantanu Roy
31 May 2024 9:35 AM GMT
Hapur News: गर्मी से ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप
x
बिजली गुल से लोग हुए परेशान
हापुड़। Hapur News: जनपद में गर्मी heat in the districtका प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। इंसानों को छोड़िए अब मशीन भी गर्मी में हांफने लगी हैं। हापुड़ में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में गर्मी के कारण आम लोगों का हाल बेहाल है। साथ ही बिजली सप्लाई के लिए लगे ट्रांसफर्मर भी हांफ रहे हैं। गर्मी की वजह से शहर में ट्रांसफर्मर का तापमान 60 से 65 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। इस स्थिति में ट्रांसफर्मर खराब होने की भी संभावना है। नगर के मोदीनगर रोड बिजली घर में गर्मी से बचाने के लिए ट्रांसफर्मर को कूलर की हवा दी जा रही है।
कूलर की हवा cooler air से ट्रांसफर्मर को ठंडा रखा जा रहा है ताकि बिजली आपूर्ति बाधित ना हो सके। बिजली विभाग की तरफ से अन्य बिजली घरों में ट्रांसफर्मर को ठंडा रखने के लिए कूलर जल्द लगाए जाएंगे। वहीं, जनपद हापुड़ में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। पूरे शहर में कई दिनों से लू की भी स्थिति है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और लू से राहत नहीं मिलने वाली है। लू की वजह से बीमारियों भी बढ़ रही हैं। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। व्यवस्था जमाने में प्रशासन के भी पसीने छूट रहे हैं।
शहर में तापमान ज्यादा बढ़ने की वजह से बिजली की खपत भी अधिक बढ़ गई है। एसी, कूलर, फ्रिज, पंखे ज्यादा चलने लगे हैं। इसकी वजह से ट्रांसफर्मर पर लोड भी ज्यादा हैं। लोड की वजह से कई इलाकों में बिजौली कटौती भी हो रही है। गर्मी या अन्य दिनों में ट्रिपिंग की समस्या आने के कई कारण विभाग ने बताए हैं। इसमें ओव्हरलोड मुख्य है, वहीं डीओ टूटना, फ्यूज उडऩा, तार टूटना, तेज आंधी तूफान, पक्षियों के तार में बैठने से शार्ट सर्किट होना, अर्थिंग सूखी होने से न्यूटल फेल हो जाना व विद्युततार में पेड़ां के डाल गिरने या टच होने से ट्रिपिंग की समस्या आती है।
Next Story