Top News

नौकरी लगने की खुशी, घर लौट रहे बैंक कर्मी की हुई मौत  

Nil dhankar
5 Dec 2023 2:50 PM IST
नौकरी लगने की खुशी, घर लौट रहे बैंक कर्मी की हुई मौत  
x

यूपी। बहराइच-लखनऊ हाईवे पर कोठार के पास सोमवार रात किसी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाराबकी जिले के निवासी युवक की सोमवार को एक निजी बैंक में सेवाएं शुरू हुई थी। वह सोमवार को बैंक में ज्वाइनिंग कर अपने गांव जा रहा था।

बाराबकी जिले के राम सनेहीघाट थाने के पूरे हनुमंत सिंह गांव निवासी 26 वर्षीय रोहित सिंह पुत्र जय नंदन सिंह की एक प्राइवेट बैंक के फाइनेंशियल सेक्टर में नौकरी शुरू हुई थी। वह सोमवार को बैंक में ज्वाइनिंग कर रात लगभग नौ बजे स्कूटी से अपने गांव जा रहा था। कैसरगंज थाने के पवही के मजरे कोठार के पास उसकी स्कूटी पहुंची। किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसकी स्कूटी मे टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव मर्च्युरी में रखवाया है।

Next Story