भारत

खुश हूं कि निकम्मे नेता भाजपा में चले गए: राहुल गांधी

jantaserishta.com
17 Jan 2023 5:36 PM IST
खुश हूं कि निकम्मे नेता भाजपा में चले गए: राहुल गांधी
x

फाइल फोटो

होशियारपुर (आईएएनएस)| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान पत्रकारों ने राहुल गांधी से कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के बारे में सवाल किया। जिसका जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि निकम्मे लोग भाजपा में चले गए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि शुक्र है कि निकम्मे नेता भाजपा में चले गए हैं। हमारी पार्टी में युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सक्षम और वरिष्ठ नेताओं का मिश्रण है, जो कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि कई नेताओं ने ईडी-सीबीआई और दूसरे कारणों के चलते पार्टी छोड़ी। लेकिन भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है।
गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष सुनील जाखड़, गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया और जितिन प्रसाद समेत अन्य नेताओं ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया है। ये नेता राहुल गांधी के करीबी माने जाते थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story