भारत

देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, बिजली आन्दोलन जारी रहेगा कैबिनेट मंत्री राजेंद्र शुक्ल ध्यान दें : विजय मिश्रा

Shantanu Roy
29 Aug 2023 2:17 PM GMT
देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, बिजली आन्दोलन जारी रहेगा कैबिनेट मंत्री राजेंद्र शुक्ल ध्यान दें : विजय मिश्रा
x
रीवा। धरना प्रदर्शन के लिए ख्याति प्राप्त अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता विजय मिश्रा ने बिजली आन्दोलन के 265 वें दिन कहा कि हम समस्त आन्दोलनकारियों का धरना रक्षाबंधन के त्योहार में भी जारी रहेगा। आन्दोलनकारियों को यह पूर्ण विश्वास है कि कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र शुक्ल जी पूरे म०प्र० में विधुत विभाग की लूट से आम जनता को बचाने के लिए दोषी विधुत कर्मचारियों पर एफआईआर कराने का कार्य कर आन्दोलन समाप्त करायेंगे । विदित हो कि एड०विजय मिश्रा गत 07 दिसंबर 2022 से कमिश्नर कार्यालय रीवा के सामने अपने सहयोगियों के साथ अनशन कर रहे हैं।
ज्ञातव्य हो कि विजय मिश्रा न्यायालय स्थानांतरण के विरोध में 408 दिन का धरना करने के बाद तभी उठे थे जब कांग्रेस सरकार शपथ ग्रहण कर ली थी। आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विजय मिश्रा एडवोकेट के समर्थन में मंगलवार को समाजसेवी विष्णुकांत विश्वकर्मा,राजकुमार सिंह,एड.कुलदीप सिंह,एड.मिथिलेश यादव,रामधनी कुशवाहा, ओंकार कुशवाहा,अमरदीप सोनी,महेश बंसल,प्रकाश श्रीवास्तव,प्रथम अमिलीय, मलिक अमिलीय, मो.हुरुल,विष्णु सोनी, एड.भारतद्वाज पटेल, रामजियावान सिंह,मनमोहन तिवारी,सतीश कुमार तिवारी, ब्रज गोपाल मिश्रा, एड.कौशलेश तिवारी,तोषण सिंह,आदि लोग धरना स्थल में उपस्थित हुए lयह धरना आम जन की आवाज बन चुका है।
Tagsएमपी न्यूज हिंदीमध्यप्रदेश न्यूजमध्यप्रदेश की खबरमध्यप्रदेश लेटेस्ट न्यूजमध्यप्रदेश क्राइममध्यप्रदेश न्यूज अपडेटमध्यप्रदेश हिंदी न्यूज टुडेमध्यप्रदेश हिंदीन्यूज हिंदीन्यूज मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश हिंदी खबरमध्यप्रदेश समाचार लाइवmp news hindimadhya pradesh newsmadhya pradesh ki khabarmadhya pradesh latest newsmadhya pradesh crimemadhya pradesh news updatemadhya pradesh hindi news todaymadhya pradesh hindinews hindinews madhya pradeshmadhya pradesh hindi newsmadhya pradesh news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story