भारत

HAPPY NEW YEAR 2023: जनता से रिश्ता के सभी पाठकों को नए साल की शुभकामनाएं

Shantanu Roy
31 Dec 2022 4:41 PM GMT
HAPPY NEW YEAR 2023: जनता से रिश्ता के सभी पाठकों को नए साल की शुभकामनाएं
x
नई दिल्ली। आपके जीवन में सुख, स्मृद्धि, आशाएं और सफलता लेकर नया साल 2023 आने वाला है। इस नये साल में आप नई उमंगों एवं नये सकल्पों के साथ आगे बढ़े और अपने जीवन में ख़ुशहाली व स्मृद्धि लेकर आये। हर रोज तारीखें बदलती है, महीने बदलते है, लेकिन इस बार साल बदलने के साथ ही कैलेंडर बदलने जा रहा है। नव वर्ष फेस्टिवल का पूरी दुनिया के लोगों को बड़ी बेसब्री से इंतज़ार रहता है, इस दिन के जश्न को मनाने की तैयारिया वो 25 दिसंबर से ही शुरू कर देते है। आज साल 2022 का आख़िरी दिन यानी 31 दिसंबर है, जो चंद घंटों का मेहमान रहा है रात 12 बजे लोग हैप्पी न्यू ईयर बोलकर नए साल 2023 का स्वागत करेंगे और इस साल को हंसी-ख़ुशी नाचते गाते हमेशा के लिए विदा करेंगे।
दुनिया के कुछ देशों में नए साल का जश्न शुरू हो चुका है। न्यूजीलैंड, सामोआ, टोंगा, किरिबाती जहां सूरज पहले अस्त होता है नए साल का स्वागत हो चुका है। भारत में भी लोग स्वागत को तैयार है। दुनिया भर के लोग नए साल के जश्न की खुमारी में साराबोर है। जानकारी के मुताबिक प्रशांत द्वीप के देश सामोआ, टोंगा, किरिबाती उन देशों में से हैं जहां दुनिया में सबसे पहले नए साल का स्वागत होता है। इसके करीब एक घंटे बाद दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड नए साल का स्वागत होता है। यहां के लोगों ने न्यू ईयर का स्वागत जोर-शोर से किया। लोगों ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया।

भारतीय समयानुसार शाम साढ़े तीन बजे सामोआ, टोंगा व किरिबाती से नए साल का जश्न शुरू होता है। इसके बाद शाम 3:45 मिनट पर न्यूजीलैंड नया साल मनाया जाता है। शाम साढ़े चार बजे न्यूजीलैंड के कुछ अन्य हिस्सों में सेलिब्रेशन होता है। इसके बाद शाम 5:30 बजे रूस के एक छोटे क्षेत्र के अलावा अन्य देशों में नए साल का स्वागत होता है।

शाम साढ़े सात बजे से ऑस्ट्रेलिया, साढ़े आठ बजे जापान, दक्षिण कोरिया, साढ़े नौ बजे चीन, फिलीपीन्स व 12 बजे इंडोनेशिया, थाईलैंड में जश्न शुरू हो होता है। रात 11 बजे से म्यांमार, साढ़े 11 बजे बांग्लादेश, 11:45 मिनट पर नेपाल और ठीक 12 बजे भारत व श्रीलंका में नए साल का जश्न मनाया जाता है। रात एक बजे पाकिस्तान में नए साल का स्वागत होता है। इसके अलावा एक जनवरी को सुबह 11:30 से अमेरिका में नए साल का जश्न होता है।

भारत में भी लोग रात 12 बजने का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले दिल्ली, मुंबई, पुणे समेत सभी शहर नए साल के स्वागत में तैयारी पूरी हो चुकी है। विभिन्न शहरों के रेस्टोरेंट, बार और पबों के आसपास लोगों की चहल-पहल है। दिल्ली के कनॉट प्लेस में काफी भीड़ है। यहां हौजखास, खान मार्केट, साउथ एक्स आदि पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल लगाया गया है।
Next Story