भारत

गुम मोबाइल मिलने से 151 लोगों के चेहरों पर नजर आई खुशी

jantaserishta.com
24 Oct 2022 3:44 PM IST
गुम मोबाइल मिलने से 151 लोगों के चेहरों पर नजर आई खुशी
x

DEMO PIC 

कीमत 17 लाख पचास हजार रुपए से ज्यादा आंकी गई है।
पन्ना (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में दीपावली के मौके पर 151 लोगों के चेहरों पर खुशी नजर आई है क्योंकि उनके मोबाइल पुलिस ने खोजकर उनके हवाले कर दिए हैं। पन्ना के पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया है कि जिले के अलग-अलग हिस्सों में 151 लोगों के फोन गुम हो गए थे, इन फोन को पुलिस की साइबर सेल ने बरामद करने में सफलता पाई है। बरामद किए गए मोबाइल उन लोगों को सौंप दिए गए हैं जो इसके वास्तविक मालिक हैं।
पुलिस के अनुसार साइबर सेल ने जो मोबाइल बरामद किए थे, उनकी कीमत 17 लाख पचास हजार रुपए से ज्यादा आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के हाथों जिन लोगों को मोबाइल वापस मिले हैं उनके चेहरों पर दीपावली के मौके पर खुशी नजर आई है। उनके यह मोबाइल या तो चोरी हो गए थे अथवा गुम हो गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story