भारत

मातम में बदली खुशियां! शादी समारोह के दौरान धमाका, सिलेंडर ब्लास्ट में 20 लोग घायल

jantaserishta.com
6 Dec 2020 12:23 PM IST
मातम में बदली खुशियां! शादी समारोह के दौरान धमाका, सिलेंडर ब्लास्ट में 20 लोग घायल
x
बड़ी खबर.

मुंबई के लालबाग इलाके में शादी समारोह के दौरान एक सिलेंडर में धमाका हो गया. इस हादसे में 20 लोग घायल हो गए हैं. कई लोगों की हालत गंभीर है. पुलिस के मुताबिक धमाका गणेश गली स्थित सारंग बिल्डिंग में हुआ. स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां एक शादी हो रही थी. इस दौरान खाना पकाया जा रहा था.

स्थानीय लोगों ने बताया कि जब खाना बनाया जा रहा था उसकी दौरान सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी. वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना कैटर्रस को दी, लेकिन उन्होंने इस शिकायत पर ध्यान नहीं दी.
धमाके के बाद बिल्डिंग में आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां और दो जम्बो टैंकर घटना स्थल पर भेजे गए हैं.
हादसे में झुलसे लोगों से मुलाकात करने के लिए मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर किंग एडवर्ड अस्पताल पहुंची और उनका हालचाल पूछा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story