भारत
मातम में बदलीं दो परिवारों की खुशियां, सड़क हादसे में दूल्हे की मौत, दुल्हन की निकली चीख
jantaserishta.com
16 April 2024 3:06 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
परिवार में कोहराम मच गया।
मैनपुरी: यूपी के मैनपुरी जिले में बारात जाने से पहले दूल्हे के साथ एक घटना घट गई। घटना की खबर जब दूल्हे के घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। वहीं दूसरी ओर लड़की पक्ष के घर में शादी खुशियां काफूर हो गईं। दुल्हन भी चीख-चीख कर रोई। दरअसल हादसे में बाइक सवार दूल्हे की ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मौत हो गई थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की 18 अप्रैल को बारात जाने वाली थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। युवक की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई है।
घटना सोमवार देर रात की है। भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम नगला विचित्र निवासी 22 वर्षीय गोविंद राजपूत पुत्र सुरेश राजपूत सोमवार को अपने रिश्तेदार के घर फर्रुखाबाद के अगहत सराय गया था। जहां से वह बाइक द्वारा वापस लौट रहा था। भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जसराजपुर के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। भोगांव पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 17 अप्रैल को उसकी शादी का मंडप कार्यक्रम होने वाला था। 18 अप्रैल को उसकी बारात फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रमनपुर जाने वाली थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही होने वाली ससुराल से जुड़े लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। मृतक चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से पूरा गांव शॉप में डूब गया है।
हादसे में दूल्हे की मौत की खबर ने शादी की खुशियां पर पानी फेर दिया। लड़के और लड़की पक्ष से जो शादी को लेकर तैयारियां की गईं थीं वह सारी की सारी धरी रह गईं। दूल्हे की मौत की खबर जब दुल्हन को लगी तो वह भी फूट-फूट कर रोई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





