भारत

VIP सोसायटी में खुशियां बदली मातम में, बर्थडे केक काटते वक्त पति से झगड़ा, सुबह घर से निकली लाश

jantaserishta.com
19 Feb 2022 3:16 PM IST
VIP सोसायटी में खुशियां बदली मातम में, बर्थडे केक काटते वक्त पति से झगड़ा, सुबह घर से निकली लाश
x
सुसाइड का चौंकाने वाला मामला सामने आया हैं.

नोएडा: नोएडा सेक्टर 119 से सुसाइड का चौंकाने वाला मामला सामने आया हैं. जहां पर बर्थडे की खुशियां पलभर में ही मातम में बदल गईं. बताया जा रहा है कि जन्मदिन का केक काटते ही पति और पत्नी में झगड़ा हो गया और महिला ने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

यह मामला नोएडा की सेक्टर 119 में मौजूद एल्डिको आमंत्रण सोसायटी का है. यहां पर सोनम सिंह नाम की महिला अपने पति उत्तम कुमार के साथ रहती थी. मृतक महिला के पति एक बड़ी कंपनी में इंजीनियर है और दोनों को एक 10 साल का बेटा भी है. शुक्रवार को सोनम का जन्मदिन था लिहाजा गुरुवार की रात 12 बजे केक काटने का प्रोग्राम था. केक काटने के दौरान ही पत्नी का उत्तम के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई.

थोड़ी देर बाद मामला शांत हो गया और सोनम अपने कमरे में सोने चली गई. सुबह बाहर नहीं आई और पति ने आवाज लगाई. लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई. फिर पति उत्तम ने किसी तरह से दरवाजा खुलवाया तो देखा कि उनकी पंखें से लटकी हुई है. तुरंत ही उन्होंने मदद के लिए पुलिस और पड़ोसियों को मदद के बुलाया.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस सोनम के पति से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर खुदकुशी की नौबत क्यों आई. इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story