भारत

टीवी शो रामायण के ‘हनुमान‘ हुए कांग्रेस में शामिल

jantaserishta.com
4 July 2023 11:45 PM IST
टीवी शो रामायण के ‘हनुमान‘ हुए कांग्रेस में शामिल
x
कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के सिमरिया स्थित हनुमान मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ एवं सांसद नकुल नाथ की उपस्थिति में आनंद सागर के टेलीविजन शो रामायण में हनुमान का किरदार निभाने वाले विक्रम मस्ताल शर्मा ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद विक्रम मस्ताल शर्मा ने कहा,आज छिंदवाड़ा आकर यहां का विकास देखकर बहुत खुशी हुई और उससे भी ज्यादा प्रसन्नता अपने आराध्य भगवान श्री हनुमान की 101 फिट की प्रतिमा के दर्शन करके हुई।
फिल्म अभिनेता ने आगे कहा कि हनुमान का अर्थ ही होता है सेवा करना, लोगों की रक्षा करना, सबके कल्याण का काम करना और जो हनुमान जी के भक्त होते हैं, उनके अंदर सेवा का भाव अपने आप आ जाता है। जैसे हनुमान जी के भक्त कमलनाथ को ही देख लीजिए।
विक्रम मस्ताल शर्मा ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार बैनर, पोस्टर, होर्डिंग विज्ञापनबाजी और इवेंट मैनेजमेंट की सरकार है। भाजपा सरकार में विकास की बातें तो 18 सालों से हो रही है, लेकिन सचमुच विकास क्या होता है, उसको देखने के लिए सभी को छिंदवाड़ा आना होगा। कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में सिर्फ विकास की बात ही नहीं की है, बल्कि विकास करके दिखाया है और प्रगति का जो रथ छिंदवाड़ा में चला है, उसी रथ की आवश्यकता पूरे प्रदेश को है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story