भारत

हनुमान जंयती : गहलोत सरकार ने किया मंदिरों मे सुंदरकांड पाठ का आयोजन

Rani Sahu
16 April 2022 9:59 AM GMT
हनुमान जंयती : गहलोत सरकार ने किया मंदिरों मे सुंदरकांड पाठ का आयोजन
x
राजस्थान की गहलोत सरकार ने आज 16 अप्रैल को हनुमान जंयती पर मंदिरों मे सुंदरकांड पाठ का आयोजन करवाया

राजस्थान की गहलोत सरकार ने आज 16 अप्रैल को हनुमान जंयती पर मंदिरों मे सुंदरकांड पाठ का आयोजन करवाया। गहलोत सरकार के इस कदम के साॅफ्ट हिंदुत्व के रास्ते पर चलने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा गहलोत सरकार पर तुष्टीकरण के आरोप लगाती रही है। राज्य के देवस्थान विभान ने चिन्हित किए मंदिरों में सुंदरकांड पाठ का आयोजन करवाया। साथ में अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी करवाए। गहलोत सरकार के सभी मंत्री और विधायकों ने हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में अपने-अपने जिलों में हुए कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। राजधाना जयपुर में देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने हवामहल के रामचंद्र जानकी जी मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया।

रामनवमी पर मंदिरों में कराया था रामायण पाठ का आयोजन
इससे पहले गहलोत सरकार ने रामनवमी पर मंदिरों में रामायण पाठ का आयोजन करवाया। इसके लिए 8 पुजारियों को रामायण का पाठ करने के लिए नियुक्त किया था।देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत का कहना है कि कांग्रेस सभी धर्मों का सम्मान करती है। सरकार राज्य के सभी मंदिरों में हनुमान जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मना रही है। रावत ने कहा कि सीएम गहलतो चाहते हैं कि इस तरह के धार्मिक आयोजन हो और खुशहाली के लिए मंदिरों में पूजा-प्रार्थना की जाए। मंत्री रावत ने कहा कि भाजापा अपने नेताओं का पाठ करती है। कांग्रेस देवी-देवताओं का पाठ करती है। भाजपा धर्म के नाम पर लोगों के लड़ाती है। जबकि कांग्रेस लोगों को जोड़ना चाहती है।
उल्लेखनीय है कि करौली हिंसा के बाद गहलोत सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए धार्मिक त्योहार, जयंती, शोभा यात्रा, प्रदर्शन, सार्वजनिक कार्यक्रम और जुलूस बिना अनुमति के निकालने पर पांबदी लगा दी थी। सरकार ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर रामनवमी से ठीक पहले राज्य के 17 जिलों में धारा 144 लगा दी थी। गहलोत सरकार की सख्ती के बाद किसी भी जिले में अप्रिय हालात का सामना नहीं करना पड़ा था। गहलोत सरकार ने करौली हिंसा धार्मिक आयोजनों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए।
Next Story