Hanuman Jayanti 2022: देश में धूमधाम से मनाई जा रही हनुमान जयंती, निकलेगा जुलूस

नई दिल्ली: हनुमान जयंती के मौके पर आज देशभर के कई हिस्सों में हनुमान चालीसा पाठ आयोजन किया जा रहा है. इसमें महाराष्ट्र, यूपी, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत दूसरे प्रदेशों में भी धार्मिक आयोजन रखे गए हैं. बता दें कि वाराणसी के मंदिरों के बाहर और चौराहे पर हनुमान चालीसा अखंड रामायण का पाठ किया जा रहा है. वहीं महाराष्ट्र के पुणे में आज राज ठाकरे हनुमान चालीसा पाठ और महाआरती में शामिल होंगे. वहीं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में जुलूस निकाला जाएगा. इसके लिए 16 शर्तें लगाई गई हैं. वहीं राजस्थान में प्रदेश सरकार की ओर से सभी ज़िलों में सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





